27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बसपा विधायक पर 13 साल पहले लगा था नेपाली बालाओं से यौन शोषण का आरोप

बसपा ने लगातार तीसरी बार दिया इस विधानसभा से टिकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 12 Jan 2017, 4:39 PM IST

bsp flag

bsp flag

नोएडा। बुलंदशहर के दो बार से बसपा विधायक एक बार फिर से चुनावी समर में कूद पड़ा है। वैसे हाजी अलीम के बारे में ऐसा कुछ नहीं जिसके बारे में लोगों को पता ना हो। 2003 में अपने भाई के साथ नेपाली बालाओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप हो जिससे उन्हें अभी जमानत मिली है। या तीन साल पहले अपनी पत्नी का मर्डर करवाने का आरोप। इस विधायक के दामन पर इस तरह के कई और दाग लगे हुए हैं। जिन्हें मिटा पाना खुद अलीम के बस में नहीं है। आपको बता दें कि दस साल पहले उनका बेटा मेरठ में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

नेपाली बालाओं के साथ यौन शोषण

वर्ष 2003 में अपोलो सर्कस के संचालक अलीम और उनके भाई युनूस ने नुमाइश में सर्कस लगाया था। सर्कस में नेपाल निवासी कई लड़कियों ने पुलिस अफसरों के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि अलीम और उनका भाई साथियों के साथ बंधक बनाकर यौन शोषण करते हैं। पुलिस ने अलीम और भाई युनूस समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़कियों को पुलिस अभिरक्षा में नेपाल भेजा था। तब से ये मामला चल रहा था। ताज्जुब की बात तो ये है कि पहले से बसपा की सरकार में उनका पुलिस कुछ भी नहीं बिगाड़ सकी। उसके बाद जब सपा की सरकार आई तो वो अंडरग्राउंड हो गए। पिछले साल ही उन्होंने अपने आप को गुपचुप तरीके से कोर्ट में सरेंडर कर दिया और अपनी बेल करा ली।

Image may contain: 5 people, beard and close-up

उसके बाद हुए राजनीति में सक्रिय

इस मामले के बाद हाजी अलीम और उनका राजनीति में सक्रिय हो गए थे। उनके भाई पूर्वी दिल्ली से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं उन्होंने बुलंदशहर विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ा। हाजी अलीम ने भाजपा के दिग्गज नेता वीरेंद्र सिरोही को धूल चटाकर सीट बसपा की झोली में डाल दी। उसके बाद से वो लगातार जीतते हुए आ रहे हैं। जानकारों की मानें तो हाजी अलीम का वहां पर सिक्का चलता है। उन्हें वेस्ट यूपी का बाहुबली नेता माना जाता है। बसपा के बड़े नेताओं का उनपर पूरा हाथ भी रहता है।

दिल्ली में हुई थी पत्नी की हत्या

वैसे तो हाजी अलीम ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी दिल्ली में रहती थी। जिनकी 2013 में हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में हाजी अलीम के दो बेटों का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि इस हत्या में अलीम की हामी बताई जा रही है। दोनों बेटों की गिरफ्तारी के लिए सूचना प्रदान करने वाले किसी भी व्यक्ति को 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की गई थी। पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के विधायक की 40 वर्षीय पत्नी रेहाना की कथित तौर पर अलीम की पहली पत्नी के दो बेटों दानिश (25) और अनास (23) और उनके ड्राइवर मोहम्मद नदीम ने हत्या कर दी थी।