दरअसल बसपा बहुजन समाजवादी पार्टी का गौतमबुद्ध नगर जिले में पार्टी संगठन व बूथवार समीक्षा को लेकर बुधवार को दो दिवसीय सम्मेलन रखा गया था।यह कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होना था।लेकिन तेज बारिश आैर प्रदेश अध्यक्ष जे एस कुशवाहा के न पहुंच पाने की वजह से यह दो घंटे की देरी से बारह बजे शुरू हुआ।इसमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश के पूर्व मंत्री सिकंदराबाद के पूर्व विधायक वेदराम भाटी, जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह समेत अन्य मंडलों के अध्यक्ष पहुंचे।सभी लोग मंच पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रहे थे। इसबीच ही पार्टी के कर्इ नेता अध्यक्ष के सामने जाकर खड़े हो गये।