नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती ने बताया कि अभी एक ओर जहां सोसाइटी में निर्माण कार्य चल ही रहा है और क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्किंग, ग्रीन एरिया तथा अन्य तमाम सुविधाएं अभी बनकर तैयार भी नहीं है, ऐसे में मेंटेनेंस शुल्क, पानी शुल्क आदि के नाम पर जबरन पैसे वसूले जाना सरासर गलत है। बिना कम्पलीशन सर्टिफिकेट जारी हुए किसी भी हाउसिंग सोसायटी में बिल्डर निवासियों से मेंटेनेस शुल्क अथवा पानी का शुल्क नहीं वसूल सकता।