मौके पर पहुंचीं नोएडा की अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि सेक्टर-11 में स्थित एफ-2 बिल्डिंग के आगे का हिस्सा गिर गया है। चार लोगों को अभी तक सुरक्षित निकाल लिया गया है। तीन लोग पूरी तरह ठीक हैं, लेकिन एक की स्थित गंभीर है। उन्होंने बताया कि इमारत कैसे गिरी यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वैसे मकान मालिक ने बताया है कि यहां पर प्लंबिंग का काम होता था। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि पता चला है कि यहां पर सोलर पैनल निर्माण का काम भी होता था। मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 108 निवासी आरके भारद्वाज की बिल्डिंग बताई जा रही है।