नोएडा। युवती ने प्रेमी को कुंवारा बताकर अपने पिता से उससे शादी करने की इच्छा जताई। मामला कोतवासी सेक्टर-20 का है जहां सेक्टर-8 में रहने वाले एक पिता ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी बेटी की शादी में 16 लाख रुपए खर्च किए। इसके अलावा बेटी को लाखों रुपये की कीमत की जूलरी भी दी क्योंकि उसे बताया गया था कि लड़का कुंवारा है। लेकिन कुछ समय बाद पिता को पता चला कि बेटी ने चार बच्चों के बाप से शादी की है। जिसके बाद पिता ने बेटी समेत 5 लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेटी इमराना को गिरफ्तार कर लिया है।