
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की तरफ से नोएडा शहर के आम्रपाली के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी नोएडा, दिल्ली, उत्तराखंड और बिहार सहित करीब 29 ठिकानों पर की गई है। वहीं सीबीआई कंपनी द्वारा सैकड़ों करोड़ का फंड दूसरी जगहों पर ट्रांसफर करने के जांच में जुटी हुई है। वह नोएडा सेक्टर 44 स्थित सोसायटी में गुरुवार देर रात वापस लौटी थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान फंड ट्रांसफर की बात सामने आई थी। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED), EOW भी जांच कर रहे हैं।
29 ठिकानों पर सीबीआई का एक साथ छापा
जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम गुरुवार को दोपहर के समय नोएडा सेक्टर 44 स्थित सोसायटी में पहुंची। यहां टीम ने एक टावर में 2 फ्लैटों को बंद कर छानबीन की। बताया जाता है कि टीम ने आम्रपाली समूह की कंपनियों के निदेशकों के यहां पर छापेमारी की। आम्रपाली ग्रुप से जुड़े लोगों के 29 ठिकानों पर सीबीआई ने एक साथ छापा मारा। जिनमें नोएडा के साथ-साथ बिहार, दिल्ली उत्तराखंड और एनसीआर के कई दूसरे शहर भी शामिल है।
दिवालिया घोषित होने के पहले फंड ट्रांसफर किया गया
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये बात सामने आई कि आम्रपाली के दिवालिया घोषित होने के पहले फंड ट्रांसफर किया गया था। इसी सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल आम्रपाली ग्रुप की कंपनियों को दिवालिया घोषित करके निदेशकों की संपत्तियां जब्त कर चुका है। इस मामले में सीबीआई जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं एनबीसीसी आम्रपाली के 30 हज़ार फ्लैट का निर्माण कर रही है।
Updated on:
20 May 2022, 11:56 AM IST
Published on:
20 May 2022, 11:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.