दरअसल, सीबीएसई की ओर से जारी किए गए ट्वीट में कहा गया है कि 29 मई मंगलवार को शाम 4 बजे 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। जिसके बाद अब जल्द ही वेस्ट यूपी समेत प्रदेश भर के लाखों लोगों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नोएडा के सेक्टर-135 में रहने वाले राकेश का कहना है कि उन्होंने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है और अब उन्हें रिजल्ट का इंतजार है। उन्हें उम्मीद है कि वह काफी अच्छे अंकों के साथ पास होकर अपने पेरेंट्स का नाम रोशन करेंगे।