दरअसल, ग्रांट 2018 कार्यक्रम का आयोजन देश में रहने वाले गरीब लोगों के लिए हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले तीन एनजीओ को चुनने के लिए किया गया। जिसमें राजनाथ सिंह ने तीन हजार दावेदारों में से चुने गए तीन एनजीओ को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इन तीनों एनजीओ को एचसीएल की तरफ से ग्रांट दी जाएगी। इस मौके पर राजनाथ सिंह के साथ केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, एचसीएल के फाउंडर शिव नाडर व जिलाधिकारी बी.एन सिंह मौजूद थे।