इस पर यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा और जेपी कंपनी के अधिकारियों ने फैसला लिया है कि अब नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को टोल पर्ची के साथ ही चालान की कॉपी थमाई जाएगी। इसके लिए टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन के नंबर व फोटो यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगे 9 डिस्पले बोर्ड पर डाले जाएंगे। साथ ही अब ऐसे 30 नए डिस्पले बोर्ड भी लगाए जाएंगे। जिससे की ग्रेटर नोएडा से आगरा तक ऐसे लोगों के फोटो डिस्पले बोर्ड पर दिखते रहेंगे ताकि अन्य लोग नियमों का उल्लंघन न करें।