
चंद्रशेखर आैर मेवानी मिले गले आैर बोले- इस दलित नेता को बनाना है 2019 में प्रधानमंत्री
नोएडा।भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद से कांग्रेसी नेताआें के बाद मंगलवार को गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी मिलने पहुंचे।यहां उन्होंने चंद्रशेखर के सहारनुपर स्थित छुटमलपुर गांव में घर पर मुलाकात की। जिसके बाद दोनों ने घंटों तक अकेले में बात की।वहीं भीम आर्मी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मेवानी आैर चंद्रशेखर आजाद ने समाज के उत्थन को लेकर विस्तृत चर्चा की।इसके साथ ही दोनों गले मिलने के साथ ही दिग्गज दलित नेता को सपोर्ट करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम बनाने की रणनीति पर बातचीत की।वहीं दोनों ने भाजपा के खिलाफ एजेंडा चलाकर हराने का दावा किया।साथ ही योगी सरकार को भी तानाशाह बताया।
इस दिग्गज नेता को पीएम बनाने पर किया विचार
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंद्रशेखर आैर जिग्नेश मेवानी ने मुलाकात कर 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इसमें उन्होंने इस बार दलित नेता को पीएम बनाने की बात को बल दिया। इतना ही नहीं चंद्रशेखर का बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रति रुख लगातार नरम होता दिख रहा है। इस रुख को और मजबूत करने का मिशन लेकर जिग्नेश मेवानी भी पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक स्वर में बसपा अध्यक्ष मायावती के हाथ मजबूत करने की बात कहते हुए उन्हें प्रधानमंत्री बनाने पर जोर दिया है। एेसे में संकेत है कि जल्द ही चंद्रशेखर आैर जिग्नेश मायावती से मुलाकात कर सकते है। वहीं बता दें कि इससे पहले मायावती चंद्रशेखर द्वारा खुद को बुआ कहने आैर खून के रिश्ता होने की बात करने पर भड़क गर्इ थी। लेकिन उन्होंने बातों ही बातों में उन्हें बसपा झंडे तले आकर काम करने का आॅफर भी दे दिया था।
दोनों की मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में चर्चा
चंद्रशेखर से उनके गांव में जिग्नेश मेवानी की मुलाकात के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाआें का दौर तेज हो गया हैं।इसकी एक वजह यह भी है कि अखिलेश यादव से लेकर अंदर खाने कांग्रेस नेता भी चंद्रशेखर से मुलाकात कर उन्हें अपने साथ लेने के प्रयास में जुटे थे।लेकिन चंद्रशेखर ने किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने से साफ इनकार कर भाजपा को हराने के लिए अपनी ताकत झौंकने की एेलान किया था। वहीं उन्होंने मायावती को अपनी बुआ बताया था।साथ ही अब चंद्रशेखर और मेवानी ने जिस तरह मायावती के पक्ष में अपनी बात रखी है, उससे राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है।
Updated on:
26 Sep 2018, 1:04 PM IST
Published on:
26 Sep 2018, 1:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.