5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhath Puja 2021 : 60 हजार व्रतियों ने एक साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख समृद्धि की कामना

Chhath Puja 2021 : छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन गुरुवार को 60 हज़ार से ज्यादा व्रतधारी और उनके साथ आए तीन लाख से अधिक लोगों ने यमुना नदी के तट और और कृत्रिम रूप से बनाए गए घाट पर पहुंचे। जहां उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की गई।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Nov 11, 2021

noida.jpg

नोएडा. लोक आस्था और सूर्य उपासना का पर्व छठ सुबह उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही संपन्न हो गया। ग्रेटर नोएडा नोएडा वेस्ट के साथ नोएडा के स्टेडियम में ये पर्व धूमधाम से मनाया गया। चार दिवसीय अनुष्ठान के चौथे दिन सूर्य अर्घ्य के बाद व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर 'पारण' किया।

छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन गुरुवार को 60 हज़ार से ज्यादा व्रतधारी और उनके साथ आए तीन लाख से अधिक लोगों ने यमुना नदी के तट और और कृत्रिम रूप से बनाए गए घाट पर पहुंचे। जहां उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद व्रतियों ने अपने घर आकर जल-अन्न ग्रहण कर 'पारण' किया और 36 घंटे का निर्जल उपवास समाप्त किया। इसके साथ ही सूर्य देव की उपासना का पर्व छठ सम्पन्न हो गया।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर क्यों लगाया जाता है लंबा सिंदूर?

वातावरण हुआ भक्तिमय

सिर पर बांस की टोकरी, सूप में फल, खजूर आदि का छठ माता को प्रसाद चढ़ाया गया और जल में उतरकर सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ महापर्व संपन्न हो गया। चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार में भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। इस पर्व में भगवान सूर्य की पूजा का काफी महत्व है। इस दौरान छठ मइया के भजनों और लोक गीतों की बयार बहती है, जिससे सारा वातावरण भक्तिमय नज़र आया। घाट पर बनाई गई छठ मैया की वेदी पर दीप जलाए गए और मंगल गीत गाते हुए पूजा की गई।

नोएडा स्टेडियम में 30 हजार व्रतियों ने दिया अर्घ्य

नोएडा अथॉरिटी के साथ मिलकर प्रवासी महासंघ ने भी इसे लेकर खासी तैयारियां की थीं। नोएडा में 12 जगह पर कृत्रिम घाट तैयार किए गए थे। नोएडा स्टेडियम में सबसे बडा घाट बनाया गया था। जहां आज 30 हजार छठ के व्रती ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी में बनाए गए घाट पर भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उगते सर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2021 : छठ व्रतियों पर हेलीकॉप्टर से आज होगी पुष्प वर्षा