17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वंचित बच्चों ने भी इस बार मनाई ऐसी होली कि देखने वाले भी रह गए दंगः देखें वीडियो

डॉलफिन किड्स स्कूल में किया गया आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 2 Mar 2018, 5:36 PM IST

children holi

नोएडा. होली का त्यौहार हो और बच्चे शांत रहें, ऐसा भला कैसे हो सकता है। ऐसा ही नजारा सेक्टर-45 स्थित डॉलफिन किड्स स्कूल में देखने को मिला। नन्हें बच्चों ने स्कूल परिसर में जमकर होली मनाई। बच्चों ने हर्बल रंग से होली खेली। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने होली गीत गाकर लोगों को होली के रंग में सराबोर कर दिया। समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने रंग लगाने के बाद पूल में जाकर अपने रंग को निकाला और मौज मस्ती की।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर के नहर में तैरती हुई दिखी ऐसी चीज कि लोगों के उड़ गए होश

दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर में हिन्दू-मुस्लिम ने मिलकर खेली होली, खबर देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

स्कूल परिसर में एक गजब का नजारा देखने को मिला, जब डॉलफिन किड्स ने इस त्यौहार पर उन बच्चों को भी अपने साथ लेकर होली मनाई, जो बच्चे आर्थिक दबाव के चलते इस त्यौहार को मनाने की अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पाते हैं। यह अवसर उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

यह भी पढ़ेंः जब एक बहन सगे भाई को नहीं दी दावत को तो भाई ने बहन के साथ किया ये काम , देखें वीडियो

यह भी पढ़ेंः होली पर दिखा यहां ऐसा नजारा, जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया

प्रधानाचार्य अंजू बंसल ने इन बच्चों के के साथ बहुत हर्ष और उल्लास से भाग लिया। समारोह के दौरान मीठी गुजिया खाकर बच्चे होली के गीतों पर नाचते-गाते नज़र आये। प्रधानाचार्य अंजू बंसल ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। उन्होंने बच्चों को बताया कि हर्बल रंग का प्रयोग करें और कैमिकल से दूर रहें।

यह भी पढ़ेंः सपा विधायक का बैनर लगी गाड़ी में हो रहा था ये काम, पुलिस ने की चेकिंग तो खुल गई पोल