धर्मशिला अस्पताल की प्रेसीडेंट डॉ. एस खन्ना ने यहां कैंसर की रोकथाम, उपाय व कैंसर के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लम्बे समय से गले में खरास रहना, खांसी, स्तन में गांठ और शरीर में कहीं पर भी गांठ का होना ये सभी कैंसर के लक्षण होते हैं। ऐसा कुछ होने पर तुरंत अस्पताल में जांच करानी चाहिए।