
सहारनपुर। क्राइम रेट व गैंगवार की वजह से चर्चा में रहने वाले वेस्ट यूपी को लेकर अब सीएम योगी ने भी कई बाते कही हैं। दरअसल, कैराना उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों शुरु कर दी हैं। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं समेत मुख्यमंत्री योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक जनसभा को संबोधित करने सहारनपुर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने लोगों को वोट देने और भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील की। जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि वेस्ट यूपी में आज जो माहौल सुधरा है उसकी सबसे बड़ी देन महापुरुष बाबू हुकुम सिंह हैं। इसलिए उनकी बेटी को वोट देकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का काम करें।
यह भी पढ़ें : जानिए, योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा, 'अखिलेश यादव में इतनी हिम्मत नहीं'
इस दौरान मुख्यमंत्री की जनसभा में भारी संख्या में लोग जुटे। मुख्यमंत्री योगी ने यहां समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ? पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे पश्चीम उत्तर प्रदेश के लोंगों के सामने आ सके क्योंकि समाजवादी पार्टी के हाथ मुजफ्फरनगर में मारे गए निर्दोष लोगों के खून से रंगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी यहां उधार का उम्मीदवार तो दे सकती है लेकिन सपा के मुखिया जनता के बीच नहीं आ सकते। हमारी सरकार ने प्रदेश को डार्क जोन से मुक्त कराया है। जबकि पहले केवल चार ही जिलों में बिजली मिलती थी, लेकिन अब पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली दी गई। हम सरकार में आए तो खजाना बिल्कुल खाली था और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसा नहीं था। वहीं किसान भी आत्महत्या कर रहे थे और नौजवानों बिना नौकरी परेशान थे। प्रदेश में बदमाशी चर्मसीमा पर थी। लेकिन हमने हालात ठीक किए और परिवर्तन लाए। लोगों से वोट देने की अपील करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अगर वह सुशासन चाहते हैं और सुरक्षा चाहते हैं तो भाजपा को ही वोट दें।
गौरतलब है कि कैराना लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हुकुम सिंह की मृत्यु हो जाने के बाद यह सीट खाली है। जिसके लिए चुनाव आयोग ने 28 मई को उपचुनाव की तारीख निर्धारित की है। इस सीट पर भाजपा ने मृतक हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने तबस्सुम हसन को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Published on:
22 May 2018, 3:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.