इस मौके पर सीएम योगी ने बदहाली से जूझ रहे खुर्जा के पोटली उद्योग के लिए खुशखबरी सुनाते हुए कहा कि सरकार खुद उसकी ब्रांडिंग करेगी। उन्होंने कहा बुलंदशहर के एनसीआर में शामिल होने के बावजूद अभी तक उसे बेहतर सुविधाएं नहीं मिली है। अब बुलंदशहर को एनसीआर की सारी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे यहां के लोगों को लाभ होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का फोकस बेहतर कानून व्यवस्था पर है और हमने इसे सुधारा भी है। इसी का नतीजा है कि कई कंपनियां 468 करोड़ का निवेश करने आ रही हैं, जिससे 35 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश का विकास करने में जुटी है, इससे सभी को लाभ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।