नोएडा. कोरोना वायरस के लगातार छह मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने नोएडा को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। इसके साथ ही गाजियाबाद को भी लॉकडाउन कर दिया गया है। बता दें कि यह बड़ा फैसला केंद्र सरकार की ओर से लिया गया है। बताया जा रहा है कि नोएडा-गाजियाबाद में जरूरी सेवाओं को छोड़ बाकी अन्य सभी सेवाएं 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद रहेंगी। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने वेस्ट यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर को लॉकडाउन करने की घोषणा कर दी है।