27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Janta Curfew: शाहीन बाग की तर्ज पर देवबंद में भी सीएए के खिलाफ धरना जारी, कोरोना के खौफ से महिलाओं ने बनाई दूरी

Highlights- देवबंद में सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी- दस महिलाएं तीन मीटर की दूरी बनाते हुए धरने पर डटी- धरना स्थल छोड़ पूरे देवबंद में पसरा सन्नाटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Mar 2020, 1:28 PM IST

deoband.jpg

देवबंद. कोरोना वायरस के कारण देशभर में आज यानी रविवार को जनता कर्फ्यू लगा हुआ। इस कारण सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों के साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन शाहीन बाग के साथ ही देवबंद में भी सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी है। यहां भी दस महिलाएं तीन मीटर की दूरी बनाते हुए धरने पर डटी हुई हैं। उन्होंने साफ कहा था कि कोरोना से मरना मंजूर है, लेकिन जब तक सीएए खत्म नहीं होता उनका धरना जारी रहेगा। हालांकि कोरोना से बचने के लिए अब वह एक-दूसरे से दूर जरूर बैठ गई हैं। वहीं, धरना स्थल को छोड़ दें तो पूरे देवबंद सुनसान है।

यह भी पढ़ें- Janta Curfew के बीच कोरोना के डर से युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- सभी अपना टेस्ट कर लेना

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी, जिसके बाद आज देशभर के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं, लेकिन देवबंद के ईदगाह मैदान में सीएए के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के बावजूद महिलाएं करीब दो माह से धरनारत हैं। हालांकि इस धरने के दौरान एहतियात के तौर पर महिलाओं ने एक-दूसरे से दूरी बना ली है। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि जब तक सीएए वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

वहीं, पूरे देवबंद की बात करें तो दारूल उलूम ने अपने छात्रों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा देवबंद की सड़कें पूरी तरह सुनसान नजर आ रही हैं। इसी तरह बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थलों के साथ मोहल्लों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़कों पर केवल कुछ पुलिसकर्मी ही ड्यूटी करने दिखाई दे रहे है। दारुल उलूम चौक बाजार भी पूर्णत: सूना है। यह पहली बार है, जो बाजार रात-दिन 19 घंटे खुला रहता था और लोगों की आवाजाही बनी रहती थी आज पहली बार बंद है।

यह भी पढ़ें- Janta Curfew के बीच घरों में कैद हुए लोग तो CoronaVirus जंग लड़ने उतरी ये टीम