27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Janta Curfew के बीच घरों में कैद हुए लोग तो CoronaVirus जंग लड़ने उतरी ये टीम

Highlights- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लगा जनता कर्फ्यू- सड़कें, बाजार और आबादी वाले क्षेत्र हुए सुनसान- गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने संभाला मोर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Mar 2020, 11:16 AM IST

ghaziabad.jpg

,,

गाजियाबाद. कोरोना वायरस को भारत में महामारी का रूप लेने से रोकने के लिए सरकार और प्रशासन की तरफ से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से देश की जनता को बचाने के लिए आज सुबह 7 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू की अपील की थी। गाजियाबाद की बात करें तो यहां पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़कें और बाजार के साथ सभी सार्वजनिक स्थान पूरी तरह सुनसान नजर आ रहे हैं। इसी बीच गाजियाबाद नगर निगम प्रशासन के वाहन लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सड़कों समेत आबादी वाले इलाकों को सैनिटाइज करने के कार्य में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें- Noida में कोरोना वायरस के मरीजों संख्या बढ़कर हुई छह, 31 वर्षीय युवक भी निकला पॉजिटिव

नगर निगम ने उठाया बीड़ा

जनता कर्फ्यू के दौरान नगर निगम का पूरा अमला वाहनों के साथ शहर के सभी जोन में उतर गया है। नगर निगम के वाहनों से शहर की सड़कों के साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि जनता कर्फ्यू खुलने पर लोग स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकें। इस तरह लोग जहां घरों में कैद है, वहीं नगर निगम की टीम कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है।

बस अड्‌डा व रेलवे स्टेशन सुनसान

बता दें कि शहर का सबसे व्यस्त चौराहा गाजियाबाद बस अड्‌डा भी रविवार को पूर्ण रूप से खाली नजर आया। हालांकि स्टैंड पर कुछ बसें खड़ी नजर आई, लेकिन यात्री नहीं दिखे। बता दें कि गाजियाबाद बस अड्‌डे से प्रतिदिन 15 से 20 हजार यात्री सफर करते हैं, लेकिन आज यहां सन्नाटा पसरा है। इसी तरह ट्रेन बंद होने से गाजियाबाद जंक्शन भी पूरी तरह सुनसान नजर आया। इसके अलावा रमते राम रोड, घंटाघर, चौपला मंदिर, तुराब नगर, भाटिया मोड़, चौधरी मोड़, प्रताप विहार, ट्रांस हिंडन, गोविंदपुरम, कविनगर और राजनगर सभी जगह पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। इस तरह जनता कर्फ्यू को लोग गंभीरता से लेते हुए नजर आ रहे हैं।

मेडिकल स्टोर खुले

शहर की मुख्य सोसायटियों की बात करें तो यहां भी गेट के बाहर केवल सुरक्षा गार्ड ही नजर आ रहे हैं। सोसायटी के लोग अपने-अपने फ्लैट्स में कैद हो गए हैं। इस तरह का नजारा पूरे शहर में देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही गाजियाबाद पुलिस में पूर्ण रूप से जगह-जगह घूमकर लोगों को जनता कर्फ्यू के बारे में जागरूक कर रही है। वहीं मेडिकल स्टोर खुले हैं, ताकि बीमार लोग दवा से महरूम न रहें।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग