27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कांग्रेस नेता ने अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजली के दौरान कहे अपशब्द पुलिस ने किया गिरफ्तार!

यूपी के इस जिले से है कांग्रेस नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 20 Aug 2018, 10:29 AM IST

atal bihari vajpayee

इस कांग्रेस नेता ने अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजली के दौरान कहे अपशब्द पुलिस ने किया गिरफ्तार!

नोएडा।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौत के बाद जहां एक तरह पूरा देश शोक में डूबा था।वहीं कांग्रेस के एक नेता ने वाजपेयी को श्रद्धांजली देने की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया। इस पर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को प्रवाह करने हरिद्वार पहुंचे ये नेता

कांग्रेस नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए कह दी थी ये बात

दरअसल यह मामला यूपी के गौतमबुद्ध नगर के दनकौर का है।पुलिस के अनुसार यहां हितेश कौशिक अपने परिवार के साथ रहता है आैर कांग्रेस की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी है।यहां हितेश कौशिक ने कस्बे के लोगों को शामिल करके एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। वह खुद इस सोशल मीडिया व्हाट्स एप ग्रुप का एडमिन भी है। शनिवार को ग्रुप के एक सदस्य ने एडमिन से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का फोटो डीपी पर लगाने के लिए मैसेज भेजा था। आरोप है कि इस पर हितेश कौशिक भड़क गया। उसने ग्रुप पर अपशब्द लिख दिये।

यह भी पढ़ें-इस दिग्गज महिला नेत्री ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कह दी एेसी बात राजनीति में मचा गया घमासान

भाजपा के कार्यकर्ताआें की शिकायत मिलते ही कर दी कार्रवार्इ

कांग्रेस नेता की इस हरकत से शनिवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं में मामले की जानकारी होने पर रोष व्याप्त हो गया था। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नेता को जेल भेज दिया है। वहीं व्हाट्स एप ग्रुप की चैटिंग को भी आधार के रूप में रखा है। वहीं पुलिस ने सहारनपुर से भी अटल विहारी वाजपेयी पर एक शख्स ने सोशल मीडिया फेसबुक पर अशोभनीय अभद्र टिप्पणी करने वाले आराेपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।