17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा

राहुल के बाद राजबब्बर के कैंडल मार्च में दिखा एेसा नजारा, लोग रह गये हक्के बक्के -देखें वीडियो

बीजेपी नेताआें पर भी बोला जमकर हमला

Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Apr 15, 2018

गाजियाबाद।उन्नाव से लेकर कठुआ तक हुए गैंगरेप के बाद देश भर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को भुनाने में लगा है। जिसके तहत गाजियाबाद में कांग्रेस ने कैंडल मार्च का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर को भी हिस्सा लेना था। लेकिन कांग्रेस नेता के देरी से पहुंचने और कार्यकर्ताओं के धक्कामुक्की से कैंडल मार्च ड्रामें में बदल गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मीडिया कर्मियों के साथ भी बदसलूकी की। हालांकि बाद में कांग्रेस नेता माफी भी मांगी। वहीं कैंडल मार्च के बाद राजबब्बर कुछ दिन पहले जानलेवा हमले में घायल पत्रकार अनुज चौधरी से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। राज बब्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है। सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। इतना ही नहीं राज बब्बर ने तो बीजेपी नेताओं को बदमाश तक बता डाला।