2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तैयार की ऐसी रणनीति, भाजपा के भी उड़ जाएंगे होश

2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से तैयारियों शुरु कर दी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी सरकार को घेरने के लिए लगातार प्लान तैयार कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 7 Jun 2018, 6:16 PM IST

yogi

नूरपुर के बाद कैराना में भी भाजपा की हार तय, योगी और मोदी के लिए 2019 का सफर होगा मुश्किल भरा

नोएडा। 2019 के अगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से तैयारियों शुरु कर दी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी सरकार को घेरने के लिए लगातार प्लान तैयार कर रही है। इसके लिए कांग्रेस के नेताओं की अहम मीटिंग गुरुवार को मेरठ में बुलाई गई। जिसमें मेरठ व सहारनपुर मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग के उद्देश्य सभी पदाधिकारियों को भाजपा को घेरने के लिए चलाए जाने वाले अभियान की जानकारी देना है। इस अभियान को 30 जून तक चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ट्रेन में सफर करने से पहले जान लें ये बड़ी बात, अब हो गया बड़ा बदलाव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मोदी सरकार के चार साल में सफलता के दावे की पोल खोलने है। इसके लिए हमारी पार्टी ने भी 48 महीने बनाम 48 सवाल की एक प्रश्नावली तैयार कर ली है। अब इसे पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को भी सौंपेगी।

यह भी पढ़ें : रिश्ते के भाई ने कर डाला बहन के साथ ये काम,वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप

उन्होंने बताया कि इस प्रश्नावली के जरिए पार्टी कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर में घर-घर जाकर बीजेपी के दावों की पोल खोलेगी। इसमें नोटबंदी के दावे, जीएसटी का सच, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी और बेहाल किसान जैसे अहम मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। मेरठ में आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों को भी इस प्रश्नावली के बारे में जानकारी दी गई। यह अभियान अभी 25 जून तक का है। इसे बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : इस अभिनेता ने नशे में कालोनी में उत्पात मचाया, फिर थाने में किया हंगामा

पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश इकाई ने इसके लिए गाजियाबाद जिले के लिए राजेंद्र अवाना और मुघीश जिलानी, मंजीत सिंह कोचर की, हापुड में के.के. शर्मा, बीर सिंह चौधरी और अतहर सैफी, बागपत के लिए सुरेंद्र कश्यप, बुलंदशहर में बिजेंद्र यादव, रिषीपाल धिंगान, मनोज चौधरी और मुशाहिद चौधरी, लोकेश चौधरी और राजाराम भारती की। वहीं मेरठ के लिए संजीव शर्मा, बदरूद्दीन बदर और प्रद्यूमन जैन की ड्यूटी लगाई गई है।