26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने चली अब तक की सबसे बड़ी ‘चाल’

2019 लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Feb 2019, 1:12 PM IST

political

लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने चली अब तक की सबसे बड़ी चाल

नोएडा। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां भाजपा नेता लोगों के बीच पहुंचकर सरकार के कार्यों का बखान कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले इस बड़े चुनाव में क्राॅस वोटिंग के कारण सपा-बसपा गठबंधन को मिली करारी हार

इसके लिए सीटों का बंटवारा कर लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस सबके बीच लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस भी प्रदेश में गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ेगी, लेकिन अब इस पर विराम लगता नजर आ रहा है। कारण, कांग्रेस ने प्रदेश में अपने दम पर ही चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें : पहली बार आजम खान ने दिया ये बड़ा बयान, बोले- पीएम मोदी पहले ले लेते ये फैसला तो नहीं जाती 40 जवानों की जान

दरअसल, शनिवार को नोएडा पहुंचे भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधऱी रामकुमार वालिया ने कहा कि इस बार पार्टी फ्रंटफुट पर खेलने के लिए तैयार है। भाजपा से नाराज होकर जिस तरह किसानों ने तीन राज्यों में चुनावी नतीजों को बदला है उसी की तरह उत्तर प्रदेश में भी किसानों के मुद्दे पर यूपी में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से चुनाव से पहले कर्ज माफ करने की बात कही थी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वहह मुकर गए।

यह भी पढ़ें : भाजपा ने इस सांसद का काटा टिकट, वजह है चौंकाने वाली

गौरतलब है कि वेस्ट यूपी में लगातार किसान अपने मुद्दों को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते आ रहे हैं। साथ ही किसान ऐलान कर चुके हैं कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह भाजपा का अगामी लोकसभा चुनाव में बहिष्कार करेंगे।