
मेरठ। 2014 में भाजपा की जोरदार जीत तो सभी को याद होगी। वहीं कांग्रेस को जिस तरह पटखनी मिली उसे शायद ही कोई भूला सके। इस जीत के पीछे जहां पार्टी के कार्यकर्ता एंव उस समय पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की मेहनत थी। वहीं दूसरी तरफ इसमें सोशल मीडिया ने भी एक अहम रोल निभाया था और इसे ही भाजपा ही ऐतिहासिक जीत का श्रेय दिया गया।
कांग्रेस 2019 में भाजपा को देगी कड़ी टक्कर
अब 2019 में अगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरु कर ली है। साथ ही कांग्रेस इस बार भाजपा की ही रणनीति से जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया पर मजबूती के साथ प्रचार प्रसार करेगी और भाजपा के साथ दो-दो हाथ करेगी। इसके लिए पार्टी ने ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारियों को सक्रिय रहने की हिदायत दी है।
युवाओं के साथ वरिष्ठ नेताओं को भी निर्देश जारी
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से ही पार्टी में लगातार बदलाव हुए हैं और युवाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके साथ ही पार्टी में जल्द ही कई बदलाव भी किए जा सकते हैं। हाईकमान ने युवा नेता व पार्टी के पुराने नेताओं को भी सोशल मीडिया पर सक्रिय होने को कहा है। वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो जिस तरह भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रभावी तरीके से सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया व युवाओं को जोड़ने में कामयाब रहे। इसी तरह इस बार कांग्रेस भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर जीत हासिल करेगी।
ब्लॉक स्तर पर भी बनेंगे सोशल मीडिया अकाउंट
कांग्रेस की मंशा कि लोगों को जोड़ने के लिए युवा और बजुर्ग सभी नेता फिर चाहे वह राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला और ब्लॉक स्तर का हो, उसे सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर उसपर सक्रिय रहना होगा। साथ ही वॉट्सऐप ग्रुप, ट्विटर, फेसबुक अकाउंट बनाकर अपने क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक जुड़ना होगा। कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोज त्यागी ने बताया कि हमारी पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं। हालांकि मौजूदा वक्त में सक्रियता को और बढ़ाने की जरूरत है।
Published on:
2 May 2018, 7:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.