गौतमबुद्ध नगर के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि कोविड-19 के संदिग्ध 107 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई रविवार को आई। इनमें से आठ व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जबकि 99 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों में 21 वर्षीय दो युवा और 53 साल कि महिला नोएडा के सेक्टर 12 के रहने वाले हैं। वहीं, 23 वर्ष युवती तथा 47 वर्षीय पुरुष सेक्टर आठ नोएडा के रहने वाले हैं। 50 वर्षीय व्यक्ति नोएडा के सेक्टर आठ के रहने वाले हैं। इनके अलावा जिम्स हॉस्टल की 27 युवती और नोएडा जिला अस्पताल के 45 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।