scriptहाईटेक सिटी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना वायरस, अब तक 2,776 राेगी सामने आए | Corona virus growing rapidly in high-tech city, now 2,776 patient | Patrika News

हाईटेक सिटी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना वायरस, अब तक 2,776 राेगी सामने आए

locationनोएडाPublished: Jul 06, 2020 04:38:55 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

113 लोग ठीक होकर अपने घरो में लौटे, कुल 1759 रोगी स्वस्थ हुए
978 लोगों का इलाज नोएडा के विभिन्न कोविड-19 में चल रहा है

corona

corona virus

नाेएडा (noida news) हाई-टेक सिटी गौतमबुद्ध नगर में हाई टेक बीमारी COVID-19 virus तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 118 लोगों में कोरोना वायरस ( Corona virus) के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें

माेदीनगर अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, मृतकों के परिजनाें काे चार-चार लाख की आर्थिक सहायता

इस तरह अब तक COVID-19 virus के 2776 मामले सामने आ चुके हैं। नाेएडा में 113 लोग महामारी को हराकर अपने घरों को लौट गए हैं। जिले में फिलहाल 978 एक्टिव मरीज हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोविड-19 के संक्रमण से जिले में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें

Sawan Somvar 2020: बंद रहे मंदिरों के कपाट, निराश श्रद्धालु बाहर से दर्शन कर वापस लौटे

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार की शाम जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान गौतमबुद्ध नगर में 118 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों को आंकड़ा 2776 पहुंच गया है। जिले में अब तक कोविड-19 के संक्रमण से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीचप्रशासन के लिए राहत इस बात की है कि प्रत्येक दिन संक्रमित लोग कोरोना को हराकर अपने घरों को लौट रहे हैं।
यह भी पढ़ें

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए UP के इन दो जिलों में लागू होगा आगरा मॉडल

रविवार को भी 113 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर चले गए। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1759 हो गई है। 978 लोगों का इलाज अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है। ऐसे में संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। लगातार यहां वायरस फैलता जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो