26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NOIDA: 7 स्वास्थ्यकर्मी और 2 पुलिसकर्मी समेत 26 में कोरोना की पुष्टि, 496 पहुुंची संख्या, 1 की मौत

Highlights: -48 साल के एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई -कोरोना वायरस से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है -70 प्रतिशत मरीज स्वस्थ घोषित कर अपने घर जा चुके हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 Jun 2020, 10:37 AM IST

corona

मुंबई से घर वापस लौटे थे चारो लोग: पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई दस

नोएडा। कोरोना महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर जिले में सेक्टर-62 रजत विहार के एक कोविड़ पॉज़िटिव 48 साल के एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके चलते जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 26 नए मरीज संक्रमित मिले, पीड़ितों में सात स्वास्थ्यकर्मी और दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अब तक जिले में कुल 496 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन जिसमें से 346 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में से 70 प्रतिशत मरीज स्वस्थ घोषित कर उन्हे घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने जिन मरीजों से की मुलाकात उनमें से तीन मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

जिला सर्विलासं अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित रजत विहार के 48 वर्षीय कोविड़ पॉज़िटिव पेसेंट की मौत का कारण निमोनिया और रेस्पिरिटरी फैल्योर से हुई है। 26 संक्रमित मरीजों में कोविड़ पॉज़िटिव की पुष्टि हुए है। जिनमे सेक्टर-53 की 63 वर्षीय महिला, कुलेसरा की 32 वर्षीय महिला, थाना फेज दो के 57 वर्षीय और 30 वर्षीय व्यक्ति,ग्रेटर नोएडा बीटा वन के 43 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-78 का 34 वर्षीय पुरुष, ग्रेटर नोएडा जिम्स स्थित हॉस्टल के सात स्वास्थ्यकर्मी, सेक्टर-61 के दो पुरुष, कासना से एक 45 वर्षीय पुरुष, फेज दो से वर्षीय पुरुष, चिपियाना से 31 वर्षीय युवक, ग्रेटर नोएडा के पाम ओलंपिया से 34 वर्षीय महिला, ग्रेटर नोएडा के अरिहंत गार्डेन से दो मरीज, सेक्टर-19 से एक युवती,सेक्टर-108 से 48 वर्षीय पुरुष, सूरजपुर से 30 वर्षीय पुरुष और दनकौर से 57 साल की महिला शामिल है। मरीजों में ग्रेनो प्राधिकरण का एक कर्मचारी, एडीएम सदर का ड्राइवर, दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 11 दिन के नन्हे मेहमान ने दी कोरोना को मात, लोगाें ने तालियां बजाकर किया स्वागत

जिले के कोविड अस्पतालों से मंगलवार को 47 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए लेकिन दो को दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल में ही रखा गया है। 45 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि अबतक 346 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों में से 70 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बाकी मरीजों का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।