वहीं स्कूल प्रशासन का कहना है कि द्रोणाचार्य एकेडमी का संचालन कई स्कूलों में किया जाता है। ये उन्हीं में से एक है। स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि इस एकेडमी का फायदा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ साथ उन बच्चों को भी मिलेगा, जो स्कूल से जुड़े नहीं है, लेकिन क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। स्कूल में ईडब्लूएस योजना के तहत पढ़ने वाले बच्चों को भी यहां खेलों की सुविधा मिलेगी। वहीं स्कूल के प्रबंधक का कहना है कि खेलों से बच्चों के चरित्र का निर्माण होता है, उन्हें जीत और हार पर बिना विपक्षी टीम की भावनाओं को आहत किये अपनी अभिव्यक्ति जाहिर करने की सीख मिलती है।