26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / #MeToo: जब उसने चलती ऑटो में की ये गंदी हरकत

#MeToo: जब उसने चलती ऑटो में की ये गंदी हरकत

#MeToo के जरिए लोगों अपने साथ हुए सेक्सुअल असॉल्ट के बारे में शेयर कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 17 Oct 2017, 4:49 PM IST

#MeToo

#MeToo

नोएडा. इन दिनों सोशल मीडिया पर #MeToo ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक, हर तरफ #MeToo छाया हुआ है। #MeToo के जरिए लोगों अपने साथ हुए सेक्सुअल असॉल्ट के बारे में शेयर कर रहे हैं। इस हैशटैग पर हॉलीवुड की तमाम सेलेब्रिटियों के साथ मिलियन महिलाओं ने अपनी कहानी शेयर की है। इस हैशटैग पर मैं भी एक कहानी आपके साथ शेयर कर रही हूं। हालांकि ये घटना मेरे साथ नहीं हई है बल्कि मेरी एक सहेली सोनी ( काल्पनिक नाम) के साथ हुई है।


ये उन दिनों की बात है जब हम गर्ल्स हाई स्कूल में 9 वीं कक्षा में पढ़ाई करते थे। रोजाना की तरह हम स्कूल से निकल कर घर जाने के लिए ऑटो लेते थे। उस दिन भी हम घर जाने के लिए शेयरिंग ऑटो लिया। ऑटो में मेरी सेहली सोनी बैठी थी, उसके ठीक बगल में एक तकरीबन 60 साल के अंकल बैठे थे। ऑटो से हमारे घर पहुंचने का रास्ता तकरीबन 20 मिनट का था। जैसे ही ऑटो में बैठे हुए तीन से चार मिनट हुए थे, उस अंकल ने पहले तो मेरी दोस्त का हाथ पकड़ा था, उसके बाद धीरे-धीरे उसने मेरी दोस्त के ब्रेस्ट पर हाथ फेरना शुरू किया। इस बात का पता सबको इसलिए नहीं लगा क्योंकि मेरी सहेली ने अपने आगे स्कूल बैग रखा हुआ था। हालांकि मेरी दोस्त काफी डरी और चुपचाप रहने वाली थी, वह 5 मिनट से उस शख्स की हरकत को झेल रही थी। वह चुप थी कि आखिर वो बोले भी तो क्या बोले और कैसे बोले, लेकिन उसको जो इरिटेसन फील हो रहा था, वह उसके आंखों से बाहर आ गया और वह चलती ऑटो में चिल्लाकर रोने लगी। उसके बाद जब ऑटो रूकवाकर उसे सारी बात के बारे में पुछा तो पता चला कि आखिर क्या मामला था। उसके बाद वो अंकल सफाई में यह कह रहे थे कि बेटा गलती हो गई मैं तो आपके बाप के उम्र का हूं...लेकिन आस-पास के बाकी लोगों ने उस शख्स का जो हाल किया। वह उसको जिंदगी भर याद रहेगा।

उस दिन हमने सीख लिया कि अपने साथ किसी भी इसी तरह की घटना को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कहां से #MeToo का मुहिम हुआ शुरू

हॉलीवुड के सबसे पावरफूल सेलेब्रिटी में कहे जाने वाले हार्वी वेइंस्टेन को यौन शोषण के मामले दोषी पाए जाने के बाद ऑस्कर एकेडमी से बहिष्कार कर दिया गया है। इसके बाद हॉलीवुड एक्‍ट्रेस एलिसा मिलानो ने #MeToo अभियान शुरू किया है। उन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा करते हुए दुनियाभर की महिलाओं से आह्वान किया है कि वह भी अपने साथ हुई, ऐसी घटनाओं को शेयर करें। आपको बतादें कि हार्वी वेइंस्टेन पर कई महिलाओं ने सेक्सुअल असॉल्ट का इल्जाम लगाया है। इसके बाद विंस्टन की बीवी ने उन्हें छोड़ दिया।