2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से मेरठ तक दौड़गी बिजनेस क्लास सुविधा वाली ट्रेन, 60 मिनट में 82 किमी का सफर होगा पूरा

इस ट्रेन में यात्रियों को हवाई यात्रा का आनंद मिलेगा और महज 60 मिनट में 82 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो सकेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Jun 2018, 3:18 PM IST

train

दिल्ली से मेरठ तक दौड़गी बिजनेस क्लास सुविधा वाली ट्रेन, 60 मिनट में 82 किमी का सफर होगा पूरा

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किए जाने के बाद अब दिल्ली से मेरठ यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, जल्द ही दिल्ली और मेरठ के बीच रीजनल रेपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के अंतर्गत हाईफाई सुविधाओं से लैस ट्रेन शुरू होगी।

यह भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर मुफ्त में उठाएं वाई-फाई का लाभ, ऐसे करें फोन कनेक्ट

इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में यात्रियों को हवाई यात्रा का आनंद मिलेगा। वहीं यात्री महज 60 मिनट में 82 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि अभी दिल्ली सरकार से इसका अप्रूवल आने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इन जिलों में तेज बारिश के बाद मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

2024 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से शुरु होकर मेरठ के मोदीपुरम तक चलेगी और यह प्रोजेक्ट 2024 हो सकता है। इसके अलावा यह ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, गाजियाबाद और मोदी नगर से होकर गुजरेगी। जिससे भारी संख्या में लोगों को लाभ मिल सकेगा। इस बीच इसमें कुल 24 स्टेशन होंगे जिसमें से तीन स्टेशन दिल्ली में पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : रमजान के आखिरी शुक्रवार हुआ कुछ ऐसा कि सड़कों पर उतर गए मुसलमान और किया प्रदर्शन

100 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा तय की गई है। हालांकि शुरु में यह 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही दौड़ेगी। इस ट्रेन में कुल छह कोच होंगे। जिसमें से एक कोच बिजनेस क्लास और एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा।

यह भी पढ़ें : गैस सिलेंडर पर ऐसे मिलता है 50 लाख का मुफ्त इंश्योरेंस, बाकि इन चार और चीजों पर मिलेगा फ्री कवर

हवाई यात्रा जैसी मिलेगी सुविधा

ट्रेन में प्रस्तावित बिजनेस क्लास कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को हवाई यात्रा जैसी ही सुविधाएं मिलेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजनेस क्लास में लोगों को फ्री वाई फाई समेत कई सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही यात्रियों को स्टेशन पर भी बिजनेस लाउंज की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा जनरल क्लास कोच को भी इस तरह बनाया जाएगा कि उसमें लोगों को खड़े होने की ज्यादा जगह मिल सके। वहीं ट्रेन का किराया अभी तय नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : इस धनकुबेर के घर पड़ा इनकम टैक्स का छापा तो बिगड़ गई तबियत, पिछले 30 घंटे से चल रही रेड

इन लोगों को होगा फायदा

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर को मेट्रो स्टेशन से कनेक्ट करने के लिए प्लान किया जा रहा है। इसके साथ ही इसकी शुरुआत सराय काले खां से होने के चते यहां मौजूद अंतरराज्यीय बस टर्मिनल और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को भी खासा फायदा होगा। इसके अलावा गाजियाबाद के आनंद विहार मेट्रो नेटवर्क से भी यह कॉरीडोर जुड़ा हुआ होगा।

यह भी पढ़ें : ट्रेन में सफर करने से पहले जान लें ये बड़ी बात, अब हो गया बड़ा बदलाव

तीन कॉरिडोर पर चल रहा काम

बता दें कि इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी एनसीआरटीसी को सौंपी गई है। कंपनी दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ कॉरिडोर के अलावा दो और अन्य कॉरिडोर पर काम कर रही है। इसमें दिल्ली-पानीपत और दिल्ली-अलवर कॉरिडोर शामिल हैं। इन तीनों ही कॉरिडोर की शुरुआत दिल्ली के सराय काले खां से होगी।