1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

46 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, तस्करी रोकना एक्साइज विभाग के लिए होगी चुनौती

उप आबकारी आयुक्त मेरठ राजेंद्र कुमार शर्मा ने मंडल के सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली से सटे क्षेत्रों में नए चेकिंग पॉइंट बनाए जाएं और दिन-रात तस्करी रोकने के लिए निगरानी की जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 29 Sep 2021, 10:03 AM IST

army_canteen.jpg

नोएडा. लॉकडाउन में शराब की दुकान बंद होने पर शराब प्रेमियों का बुरा हाल हो गया था। घर में कलह और लड़ाई-झगड़े काफी बढ़ गए थे। उसके बाद जब दुकानें खुली तो काफी लंबी लाइनें दुकानों में लग गई थी। कई बार तो पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी थी। अब देश की राजधानी दिल्ली में एक अक्टूबर से 16 नवंबर तक निजी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। ऐसा केंद्र शासित प्रदेशों में एक्साइज के नए नियम के तहत लागू होने जा रहा है। इस नए नियम के लागू होने निजी शराब की दुकानों में तालाबंदी रहेगी। इस अवधि में सिर्फ सरकारी शराब की दुकानें ही खुली रहेंगी। 17 नवंबर, 2021 से निजी शराब की दुकानें फिर खुलने लगेंगी।

यह भी पढ़ें : इस्लाम कबूल कर लो तो मैं दोस्ती कर लूंगी, फिर शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला

बढ़ेगी यूपी एक्साइज की मुश्किलें

दिल्ली से लगे यूपी के जिलों से शराब की तस्करी दिल्ली में हो सकती हैं। इसके लिए उप आबकारी आयुक्त मेरठ मंडल ने सभी जिलों के आबकारी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के तहत जिलों से शराब तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर विशेष चेकिंग के अलावा गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उप आबकारी आयुक्त मेरठ राजेंद्र कुमार शर्मा ने मंडल के सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली से सटे क्षेत्रों में नए चेकिंग पॉइंट बनाए जाएं और दिन-रात तस्करी रोकने के लिए निगरानी की जाए।

यूपी से बढ़ेगी शराब की तस्करी

बता दें पहले तो 46 दिन दिल्ली में निजी शराब के ठेके बंद होने पर मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, नोएडा आदि जिलों से राजधानी में शराब की तस्करी का अंदेशा है। इसके बाद जब शराब के ठेके खुलेंगे तो उस समय तक दिल्ली में शराब की कीमतें यूपी से काफी कम हो चुकी होगी। ऐसे में दिल्ली से यूपी के एनसीआर जिलों में शराब तस्करी होने की आशंका जताई गई है। दिल्ली में शराब सस्ती होने का असर यूपी के आबकारी राजस्व पर पड़ेगा। खासकर गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, नोएडा आदि जिलों के आबकारी राजस्व पर। इन जिलों के आबकारी अधिकारियों को शराब की तस्करी से निपटने के अभी से इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

गाजियाबाद पूरी करेगा दिल्ली के शराब प्रेमियों का शौक

इन 46 दिनों में दिल्ली में निजी शराब की दुकानों की बंदी होने पर गाजियाबाद की शराब की दुकानों पर लोड बढ़ जाएगा। ऐसे में बॉर्डर से सटे गाजियाबाद के इलाके में शराब की दुकानों पर जहां बिक्री बढ़ेगी वहीं राजस्व भी बढ़ने की उम्मीद है। गाजियाबाद दिल्ली के शराब प्रेमियों का शौक पूरा करेगा। दिल्ली के लोग निजी शराब की दुकानों की बंदी होने पर बॉर्डर पर यूपी के शराब के ठेकों से शराब खरीद सकेंगे।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : Samrat Mihir Bhoj Caste Controversy: दोबारा जोड़ा गुर्जर, मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं के नाम पर पोत दी कालिख