दरअसल, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मौलाना हसीब सिद्दीकी ने विपक्षी पार्टियों के गठबंधन का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार से पूरा हिंदुस्तान और पूरी सियासी जमाते परेशान हैं व दुखी हैं। भाजपा सरकार से अब उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह तमाम मुल्क के लोगों के फायदे की बात करें। तो जो विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर एक प्लेटफार्म बनाया है वह एक अच्छी शुरूआत है।