8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशन 2019 की बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव में यूपी की इस सीट से दिग्गज नेता के सामने उपमुख्यमंत्री ठोकेंगे ताल

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले विपक्ष भाजपा को घेरे हुए है। समाजवादी व बहुजन समाजवादी पार्टी समेत कई राजनैतिक दल उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की संभावना तलाश रहे है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 Nov 2018, 2:21 PM IST

नोएडा. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले विपक्ष भाजपा को घेरे हुए है। समाजवादी व बहुजन समाजवादी पार्टी समेत कई राजनैतिक दल उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की संभावना तलाश रहे है। वहीं दिल्ली में दो बार भाजपा और कांग्रेस को पटखनी देने वाली आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में खुद के लिए जमीन तलाश रही है। पार्टी की तरफ से जन अधिकारी पदयात्रा के जरिये यूपी में चुनावी बिगुल फूंक चुकी है। जन अधिकारी पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। भाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीट आम आदमी पार्टी के निशाने पर है। यहीं वजह है कि लोकसभा चुनाव में आप की तरफ से दिग्गज नेताओं को उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: 'हैसियत' थी नहीं और पहुंच गए हथियार का लाइसेंस लेने, प्रशासन ने दे डाली ये चेतावनी

दरअसल में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली की 7, हरियाणा की 10 और पंजाब की 13 सीट शामिल है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की 17 लोकसभा सीटों पर नजर है। जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। दिल्ली से सटी होने की वजह से गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर आप मजबूत व दिग्गज प्रत्याशी को उतारने में जुटी है। इस सीट से सबसे मजबूत दावेदार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया माने जा रहा है। चुनाव लड़ने के लिए मनीष सिसोदिया का नाम सबसे उपर है। दिल्ली में हुए चुनाव के दौरान आप ने भाजपा को पटखनी दी थी। ऐसे में गौतम बुद्ध नगर सीट पर आप के प्रत्याशी के बाद में भाजपा, बसपा और सपा में भी खलबली मची हुई है। नोएडा में आप के वोटरों की कमी नहीं है। वहीं आम आदमी पार्टी के जिले के कार्यकताओं और पदाधिकारियों की तरफ से मनीष सिसोदिया के नाम का समर्थन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने शस्त्र लाईसेंस बनवाने की दी छूट, इनको मिलेगी वरीयता

इन नाम पर भी हुई थी वकालत

आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब, गोवा आदि राज्यों में चुनावी मैदान में उतर चुकी है। यूपी में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने 25 जून से लेकर 8 जुलाई तक पैदल यात्रा निकाली थी। जबकि पश्चिमी यूपी में 28 अगस्त से सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकार पदयात्रा 8 सितबंर को गौतमबुद्धनगर में समाप्त हुई थी। पदयात्रा के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सांसद शुत्रुघन सिंहा व पूर्व वितमंत्री यशवंत सिंहा को चुनाव लड़ाने का इशारा कर चुके है। पदयात्रा के दौरान पूर्व वित मंत्री यशवंत सिंहा व शुत्रुघन सिंहा भी मौजुद रहे थे। ये आप से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अभी सीट तय नहीं है। हालाकि आप वेस्ट यूपी में भाजपा, समाजवादी, बहुजन समाजवादी पार्टी को टक्कर देने के लिए दमदार प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।

चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 को करीब देखते हुए चुनाव के लिए रणनीति तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ में पार्टी की तरफ से दादरी, दनकौर, जेवर, दनकौर, सिकंदराबाद व खुर्जा विधानसभा सीट पर टीमों ने दौरा करना शुरू कर दिया है।

पार्टी में आई थी गुटबाजी सामने

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद अब वेस्ट यूपी पर भी नजर टिका ली है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान आप में गुजबाजी दिखाई दी थी। जिसका असर चुनावी नतीजों पर भी हुआ। दिल्ली मेंं हुए विधानसभा चुनाव में आए चमत्कारी नतीजों के बाद अभी पार्टी खास छाप नहीं छोड़ सकी है। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से 32 हजाार वोट ही हासिल हुए थे। इस दौरान आरोप लगे थे कि गुटबाजी के चलते पार्टी सदस्य ही वोट डालने के लिए आगे नहीं आए।

यह भी पढ़ें: हिंदूओं के जमावड़े के बीच अब इस शहर में जुटेंगे लाखों मुसलमान, राम मंदिर पर लिया जाएगा यह अहम फैसला