नोएडा। एसएसपी वैभव कृष्ण (SSP Vaibhav Krishna) के कथित वायरल वीडियो (SSP Viral Video) मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। जहां इस मामले की जांच एसपी हापुड़ (SP Hapur) को सौंपी गई है तो वहीं अब दूसरी तरफ एसएसपी (SSP) खुद कार्रवाई के घेरे में आ सकते हैं। कारण, उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह (DGP OP Singh) ने इस तरह के संकेत दिए हैं।