
नोएडा. कोतवाली 24 क्षेत्र के सेक्टर 11 में आयोजित एक शादी समारोह में खोड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष रीना भाटी और पूर्व अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से हथियार लहराए गए और जमकर मारपीट की गई। जिसमें घायल होने पर अधिशासी अधिकारी को सेक्टर 11 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची कोतवाली-24 पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर समारोह में मौजूद लोग और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर वह जांच कर रही है।
दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट
अस्पताल में भर्ती अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना अपने दोस्त संतराम के विवाह समारोह में सम्मिलित होने गए थे। जहां खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष रीना भाटी पहले से मौजूद थी। वहां पर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक-दूसरे के ऊपर हथियार तान दिए गए।
पुलिस ने काराया दोनों पक्षों को शांत
सूचना पर सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना का कहना था कि वे शादी समारोह में शामिल होने गए थे और जब वह मंच से उतर कर जा रहे थे उसी दौरान रीना भाटी और उनके समर्थकों ने पर जानलेवा हमला बोल दिया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी ओर रीना भाटी ने अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना पर छेड़खानी करने और मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
दोनों पक्षों में पहले से है तनातनी
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि अध्यक्ष और पूर्व अधिशासी अधिकारी के बीच लंबे समय से तनातनी है। अध्यक्ष पक्ष की तरफ से ईओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस समारोह में मौजूद लोग और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर वह जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
15 Dec 2021 11:13 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
