इस वीडियो में खाद्य विभाग की अधिकारी द्वारा बताया गया है कि आज कल सोशल साइट्स पर वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें प्लास्टिक आटे का जिक्र किया गया है। जबकि प्लास्टिक आटा जैसा कुछ नहीं होता। जो वीडियो में प्लास्टिक जैसा पदार्थ दिखा जाता है उसके पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण होते हैं। दरअसल, आटे में ग्लोटिन नामक प्रोटिन होता है। जब आटा पानी में घुलता है तो यह प्रोटिन घुल नहीं पाता और यही प्लास्टिक जैसा प्रतित होता है।