नोएडा। कोरोना काल के बीच गौतमबुद्ध नगर में अस्पतालों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अस्पतालों की शिकायत जिला प्रशासन से कर रहे हैं। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने 5 स्पेशल टीमों का गठन किया है। हर टीम में 7-8 लोग होंगे और इनके लिए एक-एक कमांडर बनाया गया है। सभी के फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। यदि जनपद में किसी को अस्पताल में भर्ती से लेकर किसी भी तरह की समस्या होती है तो वह संबंधित अधिकारी को अवगत करा सकते हैं। जिस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।