26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब हर स्कूल में बच्चों के खेलने आैर बाहर जाने पर प्रशासन ने लगार्इ रोक, जानिए ये है बड़ी वजह

छोटे से लेकर सभी बड़े स्कूलों को भेजा गया नोटिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 Nov 2018, 10:18 AM IST

DEMO PIC

अब हर स्कूल में बच्चों के खेलने आैर बाहर जाने पर प्रशासन ने लगार्इ रोक, जानिए ये है बड़ी वजह

नोएडा।दिवाली के पर्व के बाद सोमवार को स्कूल खुलने के बाद बच्चों को अब सिर्फ स्कूल में पढ़ना होगा।वह प्ले ग्राउंड में खेलने से लेकर मौज मस्ती नहीं कर सकें।इसकी वजह कुछ आैर नहीं स्कूल से बाहर निकलने से लेकर उनके खेलने तक पर रोक लगाया जाना है।यह रोक नोएडा, गाजियाबाद आैर ग्रेटर नोएडा के छोटे से बड़े स्कूलों में लगार्इ गर्इ है।वहीं रोक स्कूलों ने नहीं बल्कि जिला प्रशासन ने लगार्इ है।जिसमें साफ तौर पर सभी स्कूलों को नोटिस भेजकर प्रशासन ने स्कूलों को इससे अवगत कराया है।इतना ही नहीं बात न मानने पर कार्रवार्इ के आदेश भी दिये गये है।जिसके बाद स्कूलों ने बच्चों के आउंटिंग समेत खेल प्रतियोगिताआें को कैंसल कर दिया है।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में 44 साल से कब्रिस्तान को लेकर चल रही है लडाई, हर बार सामने आ जाते है दो समुदाय

स्कूलों ने आउंटिंग से लेकर प्रतियोगिता प्रोग्राम किये निरस्त, ये है रोक की वजह

जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये नोटिस के बाद स्कूलों ने अपने आउंटिंग से लेकर खुले में होने वाली बच्चों की प्रतियोगिताआें के प्रोग्राम कैंसल कर दिया है। वहीं यह सब रोक हटने के बार जारी किया जाएगा।साथ ही जिला प्रशासन ने यह रोक बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लगार्इ है।दरअसल दिवाली के बाद से शहर प्रदूषण बढ़ गया है।एेसे में पीएम-2.5 आैर पीएम-10 दोनों ही सामान्य से कहीं ज्यादा है।एेसे में खुले में खेलने आैर आउंटिंग पर जाने से बच्चों की सेहत खराब हाे सकती है।इसी के चलते जिला प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है।इसकी जानकारी जिला प्रशासन द्वारा स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भेजकर दी गर्इ है।

जिला प्रशासन ने रोक की वजह बतार्इ प्रदूषण

दरअसल एनसीआर की परिवेशीय वायु गुणवत्ता में पार्टिकुलेट मैटर 10 की मात्रा 430 माइकोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर आैर पार्टिकुलेट मैटर 2.5 की मात्रा 250 माइकोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक होने की वजह से बच्चों को प्रदूषण से नुकसान हो सकता है।एेसे में उन्हें इससे बचाने के लिए सभी स्कूलों की आउंटिंग आैर खुले में एकत्र होने से लेकर खेलने पर रोक लगार्इ गर्इ है।