29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ESI अस्पताल में भिड़े डॉक्टर्स और मरीज, प्रेगनेंट महिला की बिगड़ी तबीयत, पड़े लेने के देने

पीड़ित पक्ष का कहना है कि ईएसआई अस्पताल में प्रेगनेंट महिला अपने पति की चोट दिखाने अस्पताल पहुंची थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Oct 2018, 7:41 PM IST

esi hospital

ESI अस्पताल में भिड़े डॉक्टर्स और मरीज, प्रेगनेंट महिला की बिगड़ी तबीयत, पड़े लेने के देने

नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल में शुक्रवार को इलाज करने गए मरीजों और डॉक्टरों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक प्रेगनेंट महिला को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेगनेंट महिला की स्थिति को बिगड़ती देखकर उसे फौरन नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि अस्पताल के कुछ डॉक्टर्स और कर्मचारियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका विरोध प्रेगनेंट महिला और उसके पति ने विरोध किया। इसके बाद मारपीट हुई। वहीं नर्स का कहना है कि मरीज द्वारा जबरन दिखाने की बात करते हुए मारपीट की गई है।

यह भी पढ़ें-सड़क हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचा भाई, परिजनों में मचा कोहराम

पीड़ित पक्ष का कहना है कि ईएसआई अस्पताल में प्रेगनेंट महिला अपने पति की चोट दिखाने अस्पताल पहुंची थी। ओपीडी में बैठे डॉक्टर ने मरीज को कुछ देर बाद आने की बात कही, जिस पर मरीज की तरफ से जल्दी देखने की बात कही गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इलाज करने की बात पर उन्हें गार्ड से बाहर निकलवाने की कोशिश की गई। इसका विरोध करने पर सारे स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें-हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, लोगों में दहशत, पुलिस में मचा हड़कंप

इस मामले में डॉक्टर्स का कहना है कि मरीज जबरन अंदर घुस आए और जिस मरीज को पहले से देखा जा रहा था। उसे छोड़कर देखने की बात करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो पति-पत्नी दोनों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। नर्स का कहना है कि मरीज द्वारा जबरन दिखाने की बात करते हुए मारपीट की गई है। घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। इसी दौरान प्रेगनेंट महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।