नोएडा। जब वोट बैंक कि राजनीति के लिए हमारे राजनैतिक दल लोगों को दो धड़े में बांटने के लिए आमदा है। ऐसे त्यौहार के अवसर पर सभी धर्मों के लोग जिस प्रकार मिल कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते वो इन राजनैतिक दलो के मंसूबो को आइना दिखाता नज़र आता है। ऐसा ही कुछ नोएडा शहर में भी दिखाई पड़ रहा है। दरअसल, नोएडा में एक मुस्लिम परिवार कई सालों से ऐसी मिसाल पेश करता आ रहा है। जो एक महीने पहले अपने घर को छोड़ कर नोएडा आ जाता है और रावण-मेघनाथ- कुंभकर्ण के पुतले बनाता है।