25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / Dusshera 2018: पिछले 50 साल से ‘रावण के कुनबे’ को सजाने और बनाने के काम कर रहा महमूद का परिवार

Dusshera 2018: पिछले 50 साल से ‘रावण के कुनबे’ को सजाने और बनाने के काम कर रहा महमूद का परिवार

राम लीला मंचन के बाद दशहरे के दिन मेघनाथ कुंभकर्ण और रावण के पुतले को भी बनाया जाता है और कहानी के हिसाब से फिर पुतला दहन किया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Oct 2018, 6:06 PM IST

ravan

Dusshera 2018: पिछले 50 साल से 'रावण के कुनबे' को सजाने और बनाने के काम कर रहा महमूद का परिवार

बुलंदशहर। राम लीला मंचन के दौरान खासतौर पर उत्तर भारत में मेघनाथ, कुंभकर्ण और रावण के पुतले को भी बनाया जाता है और कहानी के हिसाब से फिर दशहरे के दिन पुतला दहन किया जाता है। पिछले 50 वर्षों से महमूद का परिवार रावण और उसके परिवार के पुतले बंनाने का काम करते आ रहे हैं। मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले महमूद कहते हैं कि उन्हें बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में रावण और उसके परिजनों के पुतले बनाने में आनंद आता है और महमूद अपने साथियों के साथ दिवाली से पहले सिर्फ इसी काम को किया करते हैं। उन्हें इससे खुशी मिलती है।

यह भी पढ़ें : रामलीला के पोस्टर पर सीएम योगी की ऐसी फोटो देख भड़क गई हिंदू युवा वाहिनी

दरअसल, बुलंदशहर जिले के खुर्जा शहर में भी दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान यहां हर साल मेला भी लगा करता है और जिले में रामलीला का भव्य मंचन पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। धीरे धीरे कहानी आगे बढ़ रही है और अभी तक मंचन में मेघनाथ का वध हो चुका है। अभी कुंम्भकर्ण और रावण का वध होने शेष है। इस बीच खुर्जा शहर में महमूद अपने 8 साथियों के साथ रावण और मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों को बनाने में लगे हुए हैं। महमूद का कहना है कि उनका ये पुश्तेनी काम है जिसे वो बिना किसी लालच के सिर्फ और सिर्फ हिन्दू भाइयों की भावनाओं को ध्यान में रखकर करते हैं।

यह भी पढ़ेंं : जानिए विजयदशमी पर पूजन का शुभ मुहूर्त और रावण दहन का सही समय

बता दें कि महमूद के पिता कि पिछले दिनों मौत हो गई। महमूद के पिता ने पचास साल तक खुर्जा में रामलीला के पात्रों के पुतले बनाये हैं, जबकि पिछले कुछ वर्षों से महमूद इस जिम्मेदारी को निभाते आ रहे हैं। महमूद का कहना है कि बाकी दिनों में वे बैंड बाजे की दुकान चलाकर अपनी रोजी रोटी चलाते हैं, लेकिन भगवान राम की जीत से जुड़े इस त्योहार पर महमूद पूरी लगन से सिर्फ और सिर्फ एक माह पूर्व से रामलीला की मांग के मुताबक पुतले बनाया करते हैं।