नोएडा। लॉकडाउन में एक बार फिर नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र दिल्ली का पीतमपुरा इलाका बताया जा रहा है। शुक्रवार को आए इस भूकंप की तीव्रता 2.2 बताई जा रही है। 10 को भी एनसीआर में भूकंंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए थे। वहीं, मौसम विभाग ने 16 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में चक्रवाती तूफान की आशंका जताई है।