नोएडा। एक महीने तक चलने वाला रमाजन का पाक महीना अब कुछ ही पलों में गुजरने वाला है और बारी है हर साल की तरह इस बार भी ईद के जश्न मनाने की। जिसके लिए लोगों ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब इंतजार है तो बस उस लम्हें का जब आसमान में चांद नजर आएगा और सभी अपनों के गले लग कर चांद की मुबारकबाद देंगे और इसी के साथ शुरूआत होगी ईद के जश्न की।