10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव LIVE : चुनाव आयोग ने खोला राज, इस वजह से खराब हुई ईवीएम

मुख्य निर्वाचन आधिकारी ने बताया पर्याप्त मात्रा में अतिरिक्त मशीनें, मतदान नहीं होगा प्रभावित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 28 May 2018, 3:51 PM IST

Election Commission

उपचुनाव LIVE : चुनाव आयोग ने बताया कौन खराब कर रहा है EVM मशीन, तो क्या विपक्ष बोल रहा है झूठ!

कैराना/नूरपुर। शामली के कैराना और बिजनौर के नूरपुर में उप चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में ईवीएम में खराबी को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ने ही चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बड़ी सख्या में आ रही ईवीएम के लिए गर्मी को जिम्मेदार बताया है। मुख्य निर्वाचन आधिकारी का कहना है कि गर्मी के वजह से मशीने खराब हो रही हैं। हालाकि उन्होंने ये भी कहा कि मशीन की गड़बड़ी के कारण चुनाव प्रभावित नहीं होगा। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में अतिरिक्त मशीनें हैं। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी किसी को मतदान से रोका नहीं जा रहा है। हम दोनों जगह पर सभी के वोट डलवाएंगे।

ये भी पढ़ें : कैराना उपचुनाव: आजम खान का बीजेपी पर बड़ा अटैक, बीजेपी पर लगाया मुस्लिम वोट खरीदने का आरोप

वहीं मशीन में खराबी की वजह से दुबारा चुनाव कराने के सवाल पर कहा कि दोनों ही जगहों पर पुनर्मतदान की संभावना नहीं है। मुख्य निर्वाचन आधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि वीवीपैट 10 से 15 फीसदी तक खराब हुए हैं। हमारे पास 25 फीसदी रिजर्व ईवीएम हैं। जहां मशीनें खराब होने की शिकायत मिली हैं, वहां मशीनें बदली गई हैं।

ये भी पढ़ें : उपचुनाव LIVE : 'फूलपुर और गोरखपुर में हार का बदला लेना चाहती है बीजेपी, इसलिए EVM से कर रही छेड़छाड़'

आपको बता दें कि कैराना और नूरपुर में ईवीएम में खराबी को लेकर सबसे पहले विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए चुनाव आय़ोग में शिकायत दर्ज काराई लेकिन मशीन में खराबी की शिकायत बीजेपी की ओर से भी चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई। इस बारे में शामली के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि तेज गर्मी के कारण वीवीपैट मशीनों के सेंसर में गड़बड़ी आ रही है।शिकायतें मिलने के बाद टेक्निकल गड़बडिय़ों से निपटने के लिए बूथ पर अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं और शिकायतों को 15 मिनटों में दूर किया जा रहा है। वहीं सहारनपुर जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि अब तक 249 मशीनें बदलवाई जा चुकी हैं। चुनाव आयुक्त को भी अवगत करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें : उपचुनाव Live- यहां पथराव के बाद हुई फायरिंग