दरअसल, 2011 बैच के आइपीएस ऑफिसर डॉ अजय पाल को गौतमबुद्ध नगर का नया एसएसपी बनाया गया है और यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने ही डॉ अजय पाल को एनकाउंटर मैन की उपाधि दी थी। जानकारों की मानें तो अजय पाल को जिले में भेजने के पीछे शासन की मंशा सुंदर भाटी व अनिल दुजाना गैंग की कमर तोड़ना है। जिससे जिले में उद्योग व व्यापार के लिए एक बेहतर माहौल तैयार किया जा सके। बताया जा रहा है कि जिले में वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों पर नए एसएसपी कहर बनकर टूटेंगे और यहां चल रही गैंग की कमर तोड़ने का काम करेंगे।