थानाधिकारी बजरंगलाल मीणा ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने थानाधिकारी बजरंग लाल, हैड कांस्टेबल दिलीप पूनियां, सुमेर सिंह तथा सुरेश कुमार की टीम गठित की थी। टीम को प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली थी। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो मामला सुलझते देर नहीं लगी। उन्होंने बताया कि आरोपित दिनेश की गांव की ही एक लड़की से पुरानी दोस्ती थी।