दरअसल, पांच जून को इलाज के अभाव में खोड़ा निवासी आठ माह की गर्भवती महिला नीलम की मौत हो गई थी। जिसे परिजन आठ अस्पतालों में लेकर गए थे लेकिन कहीं पर उसे इलाज नहीं मिल सका था। परिजनों का आरोप है कि वह नोएडा के ईएसआइसी, शिवालिक, फोर्टिस, जेपी व जिला अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के जिम्स व शारदा अस्पताल एवं गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में चक्कर काटते रहे, लेकिन किसी भी अस्पताल ने गर्भवती का उपचार नहीं किया। अस्पताल के गेट से ही उनको टरकाते रहे और इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी जो रिपोर्ट दी थी उसके अनुसार ईएसआइसी अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा होने के बावजूद गर्भवती महिला नीलम को वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था जबकि उसे चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सकती थी।