नोएडा। आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता से प्रस्तावित महागठबंधन अब खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल महागठबंधन में शामिल होने वाली एक अन्य राष्ट्रीय पार्टी बसपा ने गुरूवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं बसपा सुप्रीमो ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बागी नेता अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया।