19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / बड़ी खबर: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने इस नेता को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बड़ी खबर: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने इस नेता को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

तीन बार विधायक रह चुके हैं ये दिग्गज नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Apr 2018, 6:12 PM IST

Akhilesh Yadav

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खास और पूर्व विधायक व वरिष्ठ सपा नेता सुरेन्द्र कुमार मुन्नी को शुक्रवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर एक बार पुन: समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: दाऊद इब्राहिम ने इस बड़े मुस्लिम नेता की हत्या करने के लिए भेजे शूटर पुलिस ने पकड़े

घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके अलावा जिला और महानगर कार्यकारिणी भी घोषित की गई। जिसमें राहुल चौधरी को महानगर अध्यक्ष व सुनील कुमार को महानगर प्रवक्ता एवं दीपक त्यागी को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। जिले की कार्यकारिणी में 35 और महानगर की कार्यकारिणी में 50 लोगों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें-भाजपा सांसदों के उपवास को लेकर सपा के इस पूर्व मंत्री ने दिया बड़ा बयान, मची खलबली

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार मुन्नी को इसी साल जनवरी में दिसंबर में संपन्न निकाय चुनाव के बाद सपा नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। जिलाध्यक्ष बनने के बाद सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने संगठन को मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई थी।

यह भी पढ़ें-मेरठ के यात्रियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, हरियाणा जाना होगा आसान

कौन हैं सुरेन्द्र कुमार मुन्नी
सुरेन्द्र कुमार मुन्नी गाजियाबाद विधानसभा सीट से दो बार कांग्रेस व एक बार समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले मुरादनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। बाद में सपा और कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद मुरादनगर सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी, जिसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था और समाजवादी पार्टी में आस्था जताते हुए गठबंधन प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाया था। हालांकि उनके समर्थकों ने उनसे निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी मांग की थी।