अमरोहा के तहसील धनौरा का गांव रसूलपुर एक बोर्ड पर कुछ एेसा लिखने के बाद चर्चाआें में आ गया है। दरअसल किसानों ने गांव के बाहर एक बोर्ड लगा दिया है। जिस पर किसान एकता जिंदाबाद का नारा लिखने के साथ ही इस पर भाजपा नेताआें को चेतावनी दे दी है। इस पर लिखा है कि बीजेपी वालों का इस गांव में आना सख्त मना है। जान माल की स्वंय रक्षा करें। सौजन्य से किसान एकता, रसूलपुर माफ़ी,अमरोहा। इस बोर्ड के लगने से स्थानीय भाजपा के साथ ही पुलिस प्रशासनिक खेमे में भी हड़कंप मच गया है।