धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि 2009-10 में नोएडा में फार्म हाउस के लिए अर्जेंसी क्लॉज लगाकर किसानों की भूमी के अधिगृण किया गया और उन्हें 888 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया गया। वहीं इस भूमि को अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से अपने चहेतों को बांट दिया गया। वहीं दोस्तपुर मंगरौली के किसानों को गलत तरीके से अवॉर्ड के माध्यम से कोर्ट के स्थगनादेश के बाद भी 31 दिसम्बर 2013 को भूमि अधिग्रहण बिल से एक दिन पहले ही अधिगृहीत कर लिया गया, जिसे किसान साजिश मान रहे हैं।